फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7 accused arrested in stone-pelting case.

Hisar News: पत्थरबाजी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
7 accused arrested in stone-pelting case.
हिसार। भारत नगर में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नई सब्जी मंडी चौकी के जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश, पवन, रीगन, शिवा, कपिल, नाविक और रविंद्र को रविवार अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

एक पक्ष के पवन ने बताया कि वह 11:30 बजे डेयरी से घर लौट रहा था। रास्ते में 5-6 युवकों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए।
इसके बाद आरोपी छत पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे। पत्थर लगने से मोनू घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। पवन के अनुसार रक्षाबंधन वाले दिन भी आरोपियों ने पत्थरबाजी की थी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनके दो लड़कों को रोककर जातिसूचक गालियां दी गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी एएसआई सुरेंद्र कुमार को रविवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि सुरेंद्र से हथियार बरामद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed