फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State drenched by pre-monsoon showers, relief from scorching heat

प्री मानसून की बौछारों से भीगा प्रदेश, भीषण गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
State drenched by pre-monsoon showers, relief from scorching heat
हिसार। प्री मानसून की बौछारों ने लगभग पूरे प्रदेश को भीगा दिया है। इससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी व लू के दौर से राहत मिली है। शुक्रवार को ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक अंबाला में सबसे ज्यादा 47.3 व नूंह में 42.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है और सम्पूर्ण इलाके में पवनों का रुख बदल गया है। इसके असर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट व भीषण गर्मी के साथ लू से आमजन को राहत मिली है। वीरवार रात व शुक्रवार अल सुबह से ही हरियाणा के उत्तरी, पश्चिमी व पूर्वी जिलों पर अनेक स्थानों पर तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। दोपहर बाद हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह व एनसीआर में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया। प्री मानसून की गतिविधियों के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30.0 से 40.0 और न्यूनतम तापमान 21.0 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा और अधिकतर स्थानों पर प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा
अंबाला-47.3
करनाल-5.2
रोहतक-12.2
एससीईआरटी गुरुग्राम-18.0
केवीके कुुरुक्षेत्र-10.0
पंचकुला एडब्ल्यूएस-15.0
बालसमंद हिसार-10.0
मंडकौला नूंह-40.5
बावल रेवाड़ी-7.0
नोट - बारिश का यह आकड़ा वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे तक का है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
नूंह एडब्ल्यूएस-40.6
महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस-40.2
बावल रेवाड़ी-39.1
भिवानी-38.9
ग्रुरुग्राम केवीके-38.8
बालसमंद हिसा-38.6
सिरसा-37.2
अंबाला एडब्ल्यूएस-31.8
करनाल-30.3
फतेहाबाद एडब्ल्यूएस-34.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed