फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Start studying and meditating on Gita from childhood: Dr. Kamal Gupta

बाल आयु से गीता का अध्ययन और मनन करना शुरू करें: डॉ. कमल गुप्ता -

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Start studying and meditating on Gita from childhood: Dr. Kamal Gupta
हिसार। पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में मनाए जा रहे जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सेमिनार सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने महाआरती कार्यक्रम में शिरकत की तथा जीओ गीता से मिथिलेश शास्त्री के साथ हवन में पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने गीता जयंती के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसे युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि गीता ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन की तमाम परेशानियों और समस्याओं के समाधान का मूल मंत्र मानव मात्र को दिया है। गीता का ज्ञान जीवन में समस्त समस्याओं का नाश करता है। हमें चाहिए कि गीता के सार को अंगीकृत करते हुए सभ्य समाज की संरचना में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देना चाहिए। बदलते परिवेश में भाग दौड़ की जिंदगी में जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। बाल आयु से गीता का अध्ययन और मनन करना शुरू करें।
विज्ञापन

गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन प्रख्यात विद्वानों ने गीता ग्रंथ पर अपने व्याख्यान दिए। राधा माधव आध्यात्मिक सेंटर कनाडा के अधिष्ठाता डॉ. ऋषि राम आचार्य, राजकीय उच्च विद्यालय एमएनसी (हांसी) के संस्कृत शिक्षक मुरलीधर पांडेय, साहित्यकार सतपाल शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य बंता सिंह चाहर ने गीता ग्रंथ के गूढ़ रहस्यों की सरल शब्दों में व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में शनिवार को भी हरियाणवी कल्चर तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे। पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति पर नाटक प्रस्तुत कर विभिन्न प्रकार के नशों की व्याधियों के बारे में युवाओं को सचेत किया गया। सी आर जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से गीता व श्री कृष्ण के चरित्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद पीसीएसडी स्कूल हांसी के विद्यार्थियों की ओर से कोरियोग्राफर तथा एलडीएसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्यालय की ओर से तैयार की गई नितिन सचदेवा और उनकी टीम ने गीता सार पर बेहद शानदार प्रस्तुति दी। इसके पश्चात नन्हीं बच्ची समायरा सोनी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में सुंदर सिंह नागर, निरंजन सिंह तथा आजाद सिंह ने हरियाणवी वीर गौरव गाथा तथा देशभक्ति आधारित प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, जिला आयुष अधिकारी धर्मपाल पूनिया, भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रवीन जैन, सुरेंद्र लाहोरिया, अन्नू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आज निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से प्रात: 11 बजे उपरांत शुरू होकर बीकानेर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, नागोरी गेट, आर्य समाज मंदिर, परिजात चौक, डाकघर, रेड स्क्वेयर मार्केट से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed