फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stabbed on bar owner

बार मालिक को चाकुओं से गोदा

Thu, 26 Dec 2013 10:36 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Thu, 26 Dec 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Stabbed on bar owner
हरियाणा के फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर हुडा सेक्टर तीन स्थित एक बार में बुधवार रात को शराब के नशे में धुत जिला परिषद के उपाध्यक्ष के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


बार मालिक व कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर उपाध्यक्ष के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकुओं से कई वार किए। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बार मालिक की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर 3 में स्थित जन्नत बार में बुधवार रात को जिला परिषद के उपाध्यक्ष दीपक भिरडाना का छोटा भाई गौरव उर्फ गौरु भिरड़ाना अपने दोस्त शेखू व 3-5 अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।

बताया गया है कि गौरव की बार मालिक विक्रम निवासी गांव बैजलपुर के साथ किसी बात के लिए कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते झगडे़ में बदल गई।

बताया गया है गौरव ने अपने दोस्त शेखू के साथ मिलकर बार में हंगामा करना शुरू कर दिया और जब बार मालिक विक्रम व कर्मचारी सुरेश ने इसका विरोध किया तो गुस्से में आए गौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विक्रम व सुरेश पर चाकुओं से हमला कर दिया।


इस हादसे में विक्रम व सुरेश बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने सुरेश की शिकायत गौरव, शेखू और चार अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीरवार को पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अभी तक फरार बताए जा रहे है। कुछ माह पूर्व गौरव ने अपने इन्हीं साथियों के साथ मिलकर लाजपत चौक पर स्थित प्रॉपर्टी डीलर गुलशन जग्गा को तलवारों से काट दिया था।

इससे पहले भी गौरव पर हत्या प्रयास का एक केस चल रहा था। पिछले दिनों ही दोनों केसों में आपसी समझौते के बाद गौरव जेल से बाहर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed