फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports nurseries will remain closed for two months, players will not receive diet allowance.

Hisar News: खेल नर्सरियां 2 माह बंद रहेंगी, नहीं मिलेगी खिलाड़ियों को डाइट राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sports nurseries will remain closed for two months, players will not receive diet allowance.
हिसार। जिले में संचालित सरकारी और निजी खेल नर्सरियां फरवरी और मार्च माह में बंद रहेंगी। प्रशिक्षण गतिविधियां बंद रहने के कारण इन दो महीनों के दौरान खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से मिलने वाली डाइट राशि भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग खेलों की करीब 60 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं। इनमें कुछ नर्सरियां खेल विभाग की ओर से जबकि कुछ सरकारी स्कूलों और पंचायतों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। इन नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को सामान्य दिनों में विभाग की ओर से डाइट राशि प्रदान की जाती है, लेकिन दो माह तक नर्सरियां बंद रहने के कारण खिलाड़ियों को यह राशि नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

जिले में खेल मुख्यालय की ओर से विभिन्न खेलों की नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। इनमें क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, तैराकी, वॉलीबाल, कुश्ती, वुशु, आर्चरी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, नेटबाल और ताइक्वांडो समेत अन्य खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को हर माह डाइट राशि दी जाती है। जिले की खेल नर्सरियों में 25-25 खिलाड़ियों को 1500 से 2000 रुपये तक की डाइट राशि प्रदान की जाती है। फरवरी और मार्च माह में सभी सरकारी और निजी खेल नर्सरियां बंद रहने के कारण इन महीनों में खिलाड़ियों को डाइट राशि नहीं दी जाएगी।

वहीं, खेल विभाग ने खेल नर्सरियों के संचालन को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार किसी भी खेल नर्सरी में कम से कम 20 से 25 खिलाड़ियों का होना आवश्यक है। यदि खिलाड़ियों की संख्या इससे कम पाई जाती है तो संबंधित खेल नर्सरी को बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed