फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports competitions start in GJU from tomorrow

जीजेयू ने जारी किया खेल कैलेंडर, 17 से शुरु होंगी प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions start in GJU from tomorrow
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने सत्र 2022-23 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। अंतर महाविद्यालय महिला व पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता 17 व 18 नवंबर को जीजेयू परिसर में होगी। प्रतियोगिता का समापन 18 व 19 जनवरी 2023 को क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
- महिला व पुरुष क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 21 नवंबर को जीजेयू में होगी।
- पुरुष एनएस कबड्डी प्रतियोगिता 23 नवंबर को सीआरएम जाट महाविद्यालय में होगी।
- महिला एनएस कबड्डी प्रतियोगिता 24 नवंबर को सीआरएम जाट महाविद्यालय में होगी।
- महिला व पुरुष योगा प्रतियोगिता 28 नवंबर को डीएन कॉलेज में होगी।
- महिला व पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता 29 व 30 नवंबर को जीजेयू में होगी।
- महिला व पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता 29 व 30 नवंबर को जीजेयू कैंपस में होगी।
- महिला व पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता 1 व 2 दिसंबर को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में होगी।
- महिला व पुरुष जूडो प्रतियोगिता 5 दिसंबर को जीजेयू में होगी।
- महिला व पुरुष एथलेटिक मीट प्रतियोगिता 6 व 7 दिसंबर को जीजेयू में होगी।
- महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता 8 दिसंबर को गवर्नमेंट कॉलेज हांसी में होगी।
- महिला व पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता 9 व 10 दिसेबर को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में होगी।
- महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 व 12 दिसंबर को जीजेयू में होगी।
- महिला व पुरुष शूटिंग प्रतियोगिता 11 व 12 दिसंबर को जीजेयू में होगी।
- महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को सीआरएम जाट कॉलेज में होगी।
- महिला व पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 व 16 दिसंबर को डीएन कॉलेज में होगी।
- महिला व पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 18 व 19 जनवरी 2023 को जीजेयू में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed