फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speeding car tramples four-year-old innocent, dies

तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Speeding car tramples four-year-old innocent, dies
हिसार। सेक्टर 33 में सोमवार शाम को तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर चल रहे चार साल के मासूूम को रौंद दिया। घायल हालत में चार वर्षीय ऋतिक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अमरोहा गांव निवासी नन्हे अपने परिवार के साथ सेक्टर 33 में झुग्गी झोपड़ी में रहता है और मजदूरी करता है। उसका चार वर्षीय बेटा ऋतिक श्रीराम स्कूल सेक्टर 14 की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ऋतिक को टक्कर मार दी। कार के दोनों टायर उसकी गर्दन के ऊपर से निकल गए। चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। बाद में लोगों की मदद से घायल बेटे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाए। यहां से चिकित्सकों ने बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed