{"_id":"620e96c16874a079c01d5813","slug":"speeding-car-driver-hit-dsp-s-bullet-hisar-news-hsr6245767143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेड्स से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार ने डीएसपी की बुलेट को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिकेड्स से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार ने डीएसपी की बुलेट को मारी टक्कर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पड़ी बुलेट और बैरिकेड्स से टकराई कार।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार चालक ने डीएसपी की बुलेट को मारी टक्कर
भोंडसी में तैनात दादरी निवासी डीएसपी भूपेंद्र फौगाट हुए हादसे में घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
चरखी दादरी। परशुराम चौक के समीप बुधवार देर शाम तेज रफ्तार कार चालक ने डीएसपी की बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डीएसपी भूपेंद्र फौगाट घायल हो गए और उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दादरी निवासी भूपेंद्र फौगाट पुलिस विभाग में डीएसपी हैं और उनकी पोस्टिंग भोंडसी में है। बुधवार को वह अपने घर आए हुए थे और किसी काम से बुलेट पर सवार होकर बाजार की तरफ आए थे। उसी दौरान जब वह परशुराम चौक के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बैरिकेड से टकरा गई और उसके बाद कार डीएसपी की बुलेट से जा टकराई। हादसे में डीएसपी भूपेंद्र फौगाट घायल हो गए और तत्काल उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। संवाद