फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Special train for Khatu Shyam on Holi

Hisar News: होली पर खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Special train for Khatu Shyam on Holi
 स्टेशन से गुजरते हुए ट्रेन।
हिसार। होली और फाल्गुन मेले को देखते हुए खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। हर साल भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा और हिसार से हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने भिवानी-खाटू श्याम के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 25 से 28 फरवरी तक (चार ट्रिप) हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन संख्या 04722 जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल 25 से 28 फरवरी तक (चार ट्रिप) जयपुर से दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड कोच सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर-भिवानी मार्ग पर यह ट्रेन सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर रुकेगी।
---------
दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर कार्य पूरा, ट्रेन सेवाएं बहाल
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो गया है। सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि बहाल सेवाओं में गाड़ी संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर छावनी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग और समयानुसार संचालित होगी।

---------
किसान एक्सप्रेस भी हुई नियमित
23 फरवरी से 3 मार्च तक तथा 26 फरवरी को अगरतला-फिरोजपुर छावनी ट्रेन को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द किया गया था, जिसे अब पुनः चालू कर दिया गया है। साथ ही पहले से रद्द चल रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन भी अब नियमित कर दी गई है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed