{"_id":"685eeaea483f528e0d0f77dd","slug":"sp-inspected-sorki-outpost-hisar-news-c-21-hsr1020-655632-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसपी ने सोरखी चौकी का किया निरीक्षण, चौकी रिकॉर्ड, लंबित केस और जवानों की सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसपी ने सोरखी चौकी का किया निरीक्षण, चौकी रिकॉर्ड, लंबित केस और जवानों की सुविधाओं का लिया जायजा
Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बास थाना क्षेत्र की सोरखी पुलिस चौकी में कर्मचारियों को निर्देश देते एसपी अमित यशवर्धन।
बास। पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने शुक्रवार को थाना बास के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सोरखी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकी में मौजूद व्यवस्था, रिकॉर्ड रजिस्टर, लंबित केसों की स्थिति और जवानों की सुविधाओं का अवलोकन किया। एसपी ने सबसे पहले चौकी में रखे गए रिकॉर्ड व आपराधिक मामलों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
उन्होंने चौकी इंचार्ज कक्ष और मुंशी कक्ष की भी समीक्षा की। एसपी ने चौकी प्रभारी को कहा कि चौकी में आने वाली हर शिकायत को रजिस्टर में समय पर दर्ज किया जाए और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर निर्धारित समयसीमा में समाधान किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों के रहन-सहन, मैस की स्थिति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जवानों को साफ-सुथरे वातावरण में रहने की सुविधा मिले, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मैस में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी ड्यूटी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में सतर्कता और सक्रियता देखने को मिली।