फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son beats up widowed mother and throws her out of the house

Hisar News: बेटे ने विधवा मां को पीटकर घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Son beats up widowed mother and throws her out of the house
सरस्वती देवी
बालसमंद। जिस बेटे को बुढ़ापे की लाठी समझकर पाला था, उसी बेटे ने मां को पीटकर घर से निकाल दिया। बूढ़ी मां सरस्वती देवी अब पड़ोसी के घर में रह रही है। महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर बेटे से मकान खाली करवाने की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए भगत सिंह नगर 12 क्वार्टर हिसार निवासी महिला सरस्वती ने बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

तीनों बेटियां शादीशुदा हैं। वह अपने बेटे बलराम के साथ रहती थी। दूसरा बेटा कृष्ण चंदन नगर में किराये पर रहता है। बेटे बलराम ने करीब 20 दिन पहले उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब वह पड़ोसियों के घर रह रही है। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटे द्वारा घर से निकालने के बाद रहने के लिए मेरे पास कोई स्थान नहीं है। सीएम विंडो पर गुहार लगाई है कि मेरे पति के नाम से जो मकान है वह मेरे बेटे से खाली करवाया जाए। 12 क्वार्टर चौकी में बेटे के मारपीट और घर से निकालने की शिकायत दी थी। पुलिस की 20 दिन की जांच और कार्रवाई से असंतुष्ट हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed