फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Somebody was giving examination in many brotherhoods by taking five thousand rupees, Flying caught 9

कोई पांच हजार रुपये लेकर तो कई भाईचारे में दे रहा था परीक्षा, फ्लाइंग ने 9 पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Somebody was giving examination in many brotherhoods by taking five thousand rupees, Flying caught 9
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा की कम्यूटर साइंस व 10वीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षा ली गई। दोनों विषयों की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे 9 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा है। पर्ची से नकल रहे 3 अन्य परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए हैं। फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को हुई परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने हिसार में 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चेयरमैन को कई परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं नजर आई। बोर्ड चेयरमैन ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्थित राजकीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र में तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। ये तीनों मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। वहीं प्रश्न पत्र उड़नदस्ता टीम ने पड़ाव चौक के पास स्थित पीजीएसडी स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 6 मुन्ना भाइयों को पकड़ा। इसके साथ ही एक परीक्षार्थी को पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा। एचबीएसई बोर्ड व प्रशासन द्वारा नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने की सख्ती के बावजूद भी परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चल रही है।
विज्ञापन

रुपये लेकर परीक्षा देते हैं
- नाम न छापने की शर्त पर कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी असली परीक्षार्थी का पेपर देने के लिए करीब पांच-पांच हजार रुपये तक ले रहे हैं। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी ही अपनी जगह फर्जी परीक्षार्थी को बैठाते हैं। ताकि वे परीक्षार्थी पास हो सके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी परीक्षार्थी पूरा पेपर देने में कामयाब भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ को फ्लाइंग पकड़ लेती है। वहीं कुछ फर्जी परीक्षार्थी अपने भाई व दोस्तों को पास करवाने के लिए भी परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन उड़नदस्ता प्रभारी प्राचार्य कृष्ण वर्मा, सदस्य सुरेश वर्मा ने अपनी टीम सहित हिसार शहर के 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिनमें 3 यूएमसी बनाए गए, तीनों ही फर्जी परीक्षार्थी निकले। चेयरमैन टीम ने हिसार के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, सीएवी, एचआर हिंदू स्कूल, गंगवा स्कूल व हकृवि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बोर्ड के चेयरमैन ने संबंधित परीक्षा केंद्रों के मुखियाओं व ड्यूटी स्टॉफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
वर्जन:
नकलची व फर्जी परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को एचएयू के परीक्षा केंद्र से दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन मुन्ना भाई पकड़े हैं। इनको पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं तीन असली विद्यार्थियों के यूएमसी बना दिए हैं। आगामी परीक्षाओं में भी नकलची परीक्षार्थियों पर ऐसे ही कार्रवाई होगी। वहीं हमारी प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने पीजीएसडी स्कूल से 6 मुन्ना भाई पकड़े हैं।

डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
वर्जन:
हमारी टीम ने पीजीएसडी स्कूल के परीक्षा केंद्र में निरीक्षण किया। इस स्कूल में हमने 6 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े हैं। केंद्र अधीक्षक के देखरेख में इन फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इनके अलावा एक अन्य नकलची को पकड़ा है। ये सभी पंजाबी व कम्यूटर की परीक्षा में पकड़े हैं।
राकेश कुमार, प्रभारी, प्रश्न पत्र उड़नदस्ता टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed