फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Solar pumps, canal water, and drinking water issues must be resolved

Hisar News: सोलर पंप, नहरी पानी और पेयजल समस्या का हो समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Solar pumps, canal water, and drinking water issues must be resolved
हिसार में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के पदा​धिकारी। 
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य अनिल गोरछी, ब्लॉक प्रधान साहब राम खिचड़ और ग्राम प्रधान बबलू पूनिया के नेतृत्व में किसानों ने एडीसी उत्सव आनंद को बताया कि कुसुम योजना के तहत आवेदन के बावजूद कई किसान सोलर पंपों से वंचित हैं। किसानों की राशि पिछले छह माह से सरकार के पास लंबित है। संगठन ने जल्द सोलर पंप उपलब्ध कराने या ब्याज सहित राशि लौटाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने नहरों और माइनरों की सफाई व मरम्मत की मांग को लेकर नहरी विभाग के एसडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सोहन लाल जांगड़ा से गांव गोरछी के जल स्रोत को सुचारू करने की मांग की ताकि पेयजल समस्या दूर हो सके। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में काम करते समय किसान की मौत

हिसार। गांव धीरणवास में सोमवार को खेत में काम करते समय किसान मंगतूराम (44) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की। बालसमंद चौकी के जांच अधिकारी कुलदीप के अनुसार मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि मंगतूराम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। सोमवार सुबह वह खेत में गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed