फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   So far 203.5 mm of rain in the state, 9 percent more than normal

प्रदेश में अभी तक 203.5 एमएम बारिश, सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
So far 203.5 mm of rain in the state, 9 percent more than normal
हिसार। इस साल भी भारत में ला-नीना मौसम प्रणाली का प्रभाव जारी है, जिसकी वजह से सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून गतिविधियां सामान्य से अधिक रहने वाली है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भी अपने सामान्य समय पर मानसून का आगमन 30 जून को हो गया था। 27 जुलाई तक मानसून बारिश की गतिविधियों के अनुसार संपूर्ण हरियाणा में अभी तक 203.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य बारिश 186.7 मिलीमीटर से 9 प्रतिशत अधिक दर्ज हुई है।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश के 6 जिलों में अभी भी मानसून बारिश की कमी दर्ज हुई है, जिसमें फरीदाबाद में 45, अंबाला में 37, यमुनानगर में 33 , गुरुग्राम में 30, नूंह में 18 व सोनीपत में 14 प्रतिशत कम बारिश हुई जबकि प्रदेश के 16 जिलों में बारिश की गतिविधियों को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून टर्फ रेखा की स्थिति दक्षिणी होने की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। मगर बुधवार से मानसून टर्फ रेखा उत्तरी हो गई है, जिसकी वजह से अब मैदानी राज्यों में मानसून बारिश गतिविधियों में तेजी आएगी। इस बार मानसून टर्फ रेखा एक सप्ताह तक उत्तरी रहने की संभावनाएं बन रही है। इस कारण से प्रदेश में 28 से 31 जुलाई और अगस्त के पहले सप्ताह में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी व मूसलाधार बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर 28-30 जुलाई के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरारन प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed