{"_id":"6553b2dc75b45967ab092476","slug":"sniffer-dogs-are-scanning-drug-smugglers-bags-hisar-news-c-21-hsr1020-259048-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खोजी कुत्ते खंगाल रहे नशा तस्करों की पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खोजी कुत्ते खंगाल रहे नशा तस्करों की पोटली
विज्ञापन
हिसार।
नशा तस्करों को पकड़ने और नशे की बरामदगी करने में बेल्जियम शेफर्ड नस्ल का माइकल अहम भूमिका निभा रहा है। भेड़िये की प्रजाति से मिलता-जुलता यह कुत्ता इंसान से 200 गुना अधिक सूंघने की क्षमता रखता है। एक बार कोई पदार्थ सूंघने के बाद उसे कहीं भी छिपा लो वह उसे तलाश कर लेता है। माइकल पिछले तीन माह में चार नशा तस्करों को पकड़वाने में मदद कर चुका है। टीम जहां भी रेड करने जाती है माइकल भी उनके साथ जाता है। पहले हिसार यूनिट में दो कुत्तों की नियुक्ति थी, लेकिन एक को भिवानी भेज दिया गया।
55 हजार रुपये में खरीदा था माइकल
मुख्य सिपाही मुकेश बताते हैं कि आईटीबीपी भानू से पुलिस विभाग ने माइकल को 55 हजार रुपये में खरीदा था। जब इसकी उम्र 4 से 5 महीने थी। बड़ा होने पर उसकी नौ महीने की ट्रेनिंग करवाई गई। उन्हाेंने बताया कि बेल्जियम शेफर्ड नस्ल का कुत्ता अन्य नस्ल से अगल है। सर्दियों और गर्मियों में इसकी डाइट अलग-अलग है। जिसमें दूध, अंडा, मांस, सब्जी, दूध और लस्सी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी की सूचना मिलने पर माइकल को साथ लेकर जाते है। घर के किसी कोने या फिर जमीन में छिपाए हुए नशे को माइकल सूंघ कर बता देता है।
ये रेड हो चुकी कामयाब
हिसार यूनिट माइकल को लेकर पिछले तीन माह में आधा दर्जन से अधिक रेड मार चुकी है जिसमें से 4 रेड में कामयाबी मिली है। पिछले माह टीम ने माइकल के साथ बड़सी में छापा मार कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने राजपाल के घर छापा मारा था। माइकल ने घर से छिपा हुआ 385 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी राजपाल को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा टीम ने शाहपुर गांव में छापा मार कर साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया था। अग्रोहा में भी छापा मारकर नशीला पदार्थ बरामद किया था। वहीं माइकल के साथ उकलाना मंडी में रेड मारकर डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस विभाग की तरफ से 9050891508 टोल फ्री नंबर जारी किया है। लोग इस नंबर पर कॉल कर नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत दे सकते है।