फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Snaching : Two Snacher Get Seven-Seven year of Punishment

चेन स्नेचिंग : सप्ताह बाद फिर दूसरे मामले में दो स्नेचरों को सात-सात साल की सजा

Wed, 03 May 2017 12:25 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 03 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
एडीजे जयबीर हुड्डा की अदालत ने सेक्टर-15 की एक महिला की चेन झपटने पर बरवाला के वार्ड 8 निवासी विक्की और सुलतान को सात-सात साल का कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर उनको एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। चेन खरीदने वाले बरवाला के कोटला मोहल्ला के ज्वेलर कर्ण को तीन साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।   
विज्ञापन

    
अदालत में चले अभियोग के अनुसार सेक्टर-15 की मीना 15 अप्रैल 2016 की शाम को घर के पास सैर कर रही थी। वह एकता पार्क के गेट के पास पहुंची तो सामने से बाइक पर दो युवक आए। वे झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए थे। महिला ने शोर मचाया था, मगर कोई उनको पकड़ नहीं पाया था। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने सुलतान और विक्की को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने चेन तोड़कर उसे कर्ण को छह हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की थी।   
विज्ञापन

    
तीनों को हफ्ते पहले दूसरी वारदात में हुई सजा      
इसी अदालत ने बरवाला के विक्की, सुलतान और कर्ण ज्वेलर को 25 अप्रैल को दूसरी वारदात में इतनी ही सजा सुनाई थी। फतेहाबाद की पूनम ने केस दर्ज कराया था कि वह अर्बन एस्टेट से एमसी कॉलोनी में पैदल आ रही थी। बाइक सवार दो स्नेचर उसकी चेन तोड़कर फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed