फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smack smuggler hisar, Hisar

आईजी की एसटीएफ ने 700 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर दबोचे

Tue, 30 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 30 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggler hisar, Hisar
crime - फोटो : Bureau

 आईजी की एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो स्मैक तस्करों को पकड़कर 700 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मैक की कीमत 70 लाख रुपये है।

विज्ञापन

एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि टीम एसआई महेंन्द्र सिंह के नेतृत्व में हांसी एरिया में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि सिसाय-लोहारी रोड पर मंदिर के पास दो आदमी संदिग्ध हालात में खड़े हैं। वे किसी नशीली वस्तुओं की तस्करी करने की फिराक में हैं। एसआई महेंद्र सिंह, एएसआई निजामुद्दीन, हेडकांस्टेबल बलजीत सिंह, नरेश, जितेंद्र और कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने साइबर सेल की मदद से तत्परता से कार्रवाई कर मौके पर पहुंचकर दो लोगों को काबू किया। इनमें नई दिल्ली के नजफगढ़ का राजबीर और यहां की अंबेडकर बस्ती का बलबीर उर्फ बल्ला शामिल हैं। उनके कब्जे में कुछ नशीली वस्तु होने की आशंका हुई।
विज्ञापन


यहां वाले के संबंध नजफगढ़ से जुड़े, वहां वाले के यूपी से
डीएसपी जयपाल सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की उपस्थिति में राजबीर के कब्जे से 600 ग्राम व बलबीर के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 70 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के कब्जे से सीडी 100 व डीलक्स दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ करने पर पाया कि दोनों आरोपी स्मैक की सप्लाई करते हैं। इसमें से राजबीर नजफगढ़ दिल्ली के तार यूपी से जुड़े हैं। दूसरा आरोपी बलबीर अंबेडकर बस्ती राजबीर से लेकर छोटी-छोटी पैकिंग बना लोकल सप्लाई करता है। हांसी सदर थाना ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेगी, जिससे नशे काले कारोबारियों बारे खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed