{"_id":"5f6e3b748ebc3e9b813489c5","slug":"sleeping-manager-killed-by-hammer-at-petrol-pump-hisar-news-rtk5753274126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सो रहे मैनेजर की हथौड़े से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर सो रहे मैनेजर की हथौड़े से वार कर हत्या
विज्ञापन
मृतक हनुमान का फाइल फोटो।
- फोटो : Hisar
सिरसा रोड स्थित गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर हनुमान की वीरवार देर रात करीब ढाई बजे सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने प्रदूषण जांच केंद्र के ऑपरेटर व सेल्समैन पर भी हथौड़े से वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल पंप कर्मी आईसीयू में दाखिल हैं। हमले के बाद आरोपी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गया।
पूरा मामला पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पंप मालिक संजय गोयल की शिकायत पर धारा 459 व 460 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पेट्रोल पंप के अन्य कर्मी ने दी सूचना
गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के मालिक संजय गोयल ने बताया कि उनके पंप पर राजस्थान के झरड़िया भरनावा निवासी 48 वर्षीय मैनेजर हनुमान, प्रदूषण जांच केंद्र में ऑपरेटर यूपी के मिर्जापुर निवासी 24 वर्षीय बृजेश व सेल्समैन चूरू के साखू निवासी 31 वर्षीय घनश्याम नौकरी करते थे। संजय गोयल ने बताया कि हर रोज की तरह वे मंगलवार रात भी पंप मैनेजर पर कार्यभार छोड़कर घर चले गए। इसके बाद सुबह उन्हें पंप के अन्य कर्मी व चाय बनाने वाले से सूचना मिली कि हनुमान, बृजेश और घनश्याम चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन
घनश्याम का होगा ऑपरेशन, बृजेश भी आईसीयू में दाखिल
संजय गोयल ने बताया कि उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया और घनश्याम व बृजेश को रेफर कर दिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घनश्याम व बृजेश निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घनश्याम के सिर का ऑपरेशन होगा। संजय गोयल ने बताया कि पीछे वाले कमरे में एक अन्य कर्मी शिवचरण भी सो रहा था। गनीमत यह रही कि हत्यारोपी उस तक नहीं पहुंचा।
वारदात सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक हथौड़ा लिए पैदल पंप पर आता है। वहां कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे घनश्याम व बृजेश पर हथौड़े से बारी-बारी से वार करने शुरू कर दिए। इसके बाद वह हनुमान के कमरे में जाता है और वहां उसके ऊपर भी इसी प्रकार वार करता है।
लूट के इरादे से हो सकती है वारदात
पंप मालिक संजय गोयल ने बताया कि यह वारदात लूट के इरादे से हो सकती है, क्योंकि पंप मैनेजर के पास से व गल्ले में से भी आरोपी रुपये लूटकर ले गया है। उन्होंने बताया कि पंप पर करीब 15 वर्ष पूर्व भी लूट का प्रयास किया गया था। उस दौरान आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया था।
एसपी-डीएसपी ने किया मौके का मुआयना
सूचना मिलते ही एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी अशोक कुमार शर्मा भी वारदात स्थल पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज भी देखी। फुटेज में प्रथम दृष्टया यह वारदात किसी मिस्त्री द्वारा किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
घनश्याम व बृजेश कुछ दिन पूर्व ही लगे थे यहां नौकरी पर
संजय ने बताया कि मृतक हनुमान उनके पास करीब 31 वर्ष से नौकरी कर रहा था। घनश्याम व बृजेश कुछ दिन पूर्व ही यहां नौकरी पर लगे थे। दोनों को यहां हनुमान ही लेकर आया था। यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार पंप कर्मियों पर लूट के इरादे से हमले हो चुके हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व भी बगला रोड पर ही एक पंप के कर्मियों पर रात को सोते समय ही हथियारों से हमला किया गया था। उस दौरान भी दो से तीन कर्मी घायल हुए थे।
मात्र साढ़े तीन मिनट में वारदात को अंजाम दे गया हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर अकेला था और वह मात्र तीन से साढ़े मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गया। वह 2 बजकर 27 मिनट 45 सेकेंड पर पंप के अंदर घुसा था। 2 मिनट 38 सेकेंड की मिली फुटेज में वह पंप के अंदर के कमरे की तरफ जाता दिखाई देता है। वहां से मुश्किल से आधा मिनट में बाहर आ जाता होगा। इस तरह वह तीन से साढ़े मिनट में वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाता है।
वारदात की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हमलावर की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।
- इंस्पेक्टर मनोज, सदर थाना प्रभारी, हिसार

Sleeping manager killed by hammer at petrol pump- फोटो : Hisar