{"_id":"6775842998f7eab75e01600d","slug":"six-women-who-came-to-a-clothes-shop-to-buy-suits-stole-32-suits-hisar-news-c-21-hsr1020-536382-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कपड़े की दुकान में सूट खरीदने आई छह महिलाएं चोरी कर ले गई 32 सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कपड़े की दुकान में सूट खरीदने आई छह महिलाएं चोरी कर ले गई 32 सूट
विज्ञापन
हिसार। आर्यनगर गांव में पातन मोड़ स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार दोपहर को 6 महिलाएं कपड़ा खरीदने के बहाने से आईं और 32 सूट चोरी कर ले गईं। पता चलने पर दुकान संचालक कृष्ण कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में आर्यनगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी पातन मार्ग पर कपड़े की दुकान है। मंगलवार दोपहर दो बजे छह महिलाएं दुकान पर कपड़ा खरीदने के लिए आईं। दो महिलाएं मुझसे बातचीत करने लगी और चार महिलाओं ने रैक में रखे हुए 32 सूट चोरी कर लिए। महिलाओं के दुकान से जाने के बाद जब रैक को देखा तो सूट चोरी होने का पता चला।
बस स्टैंड के पास युवक को सिर पर डंडा मारकर किया घायल
हिसार। बस स्टैंड के पास दुकान पर खरीदारी कर रहे युवक अंकित पर दो युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा। उसका दोस्त मनीष उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आया। शहर थाना पुलिस ने नंगथला निवासी योगेश और मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए गए बयान में जेवरा गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 31 दिसंबर की शाम 5 बजे गांव के ही मनीष के साथ बस स्टैंड के पास एक दुकान से खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान योगेश और मनीष ने रास्ता रोक लिया और सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। वह रंजिश यह है कि एक महीने पहले योगेश से झगड़ा हुआ था। उसकी शिकायत पुलिस थाने में दी थी। इसी वजह से दोबारा हमला किया है।