फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Six injured in two incidents of assault

Hisar News: मारपीट की दो घटनाओं में छह घायल

Mon, 30 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Six injured in two incidents of assault
हिसार जिले में मारपीट की दो घटनाओं में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जमीन विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, 3 घायल
हिसार। गांव शंकरपुरा में जमीन विवाद में हुए झगड़े में रविवार को एक परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। इन्हें उकलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि संदीप के बयान पर मैनपाल, विजय, प्रवीण, नरेश, कुलदीप और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदीप (36) ने रिपोर्ट में बताया ताऊ मैनपाल और उनके परिवार ने पत्नी पिंकी और मां केला देवी पर हमला किया। ब्यूरो



दंपती और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला
हिसार। उकलाना में पंचायती जमीन को लेकर हुए विवाद में रविवार को कुछ लोगों ने एक दंपती व उनके बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि रवित, रमन, नीलम और 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जगदीश ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ घर पर था। तभी रवित, नीलम, रमन और 4-5 अन्य आए और उन पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed