फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Siswal's three brothers kidnapped and demanded a ransom of Rs 50 lakh

सीसवाल के तीन भाइयों का अपहरण कर मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Siswal's three brothers kidnapped and demanded a ransom of Rs 50 lakh
मंडी आदमपुर। सीसवाल के तीन भाइयों का अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने तीनों भाइयों को बदमाशों के चुंगल से छुड़वाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अग्रोहा थाना में लांधडी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी कि मेरा बहनोई सीसवाल निवासी महेंद्र सुबह 11 बजे हिसार गया था। शाम को बहनोई के फोन से कॉल आई कि उसका अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ता ने उसे छोड़ने की एवज में 50 लाख रुपये मांगे। थोड़ी देर बाद महेंद्र का उसके साला लांधड़ी निवासी सुरेंद्र के पास फोन करवाया कि मेरा, मिट्ठू और विनोद का अपहरण कर लिया है। आप 50 लाख रुपये लेकर आ जाओ और हमें छुड़ा लो।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया। इसके बाद वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर सेक्टर-13 निवासी संदीप को गिरफ्तार किया। बाद में संदीप की निशानदेही पर सीसवाल निवासी बलजीत, मुंढाल निवासी मोहित, लखीमपुर उत्तर प्रदेश निवासी सोनू, छोटू संदीप, सोहनलाल और सोनू को आजाद नगर में एक पुराने मकान से गिरफ्तार कर अपहृत सीसवाल निवासी महेंद्र, मिट्ठू और विनोद को सकुशल अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी के ड्राइवर थे महेंद्र के भाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सीसवाल निवासी बलजीत और बिघड़ निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंदर ने सीसवाल निवासी महेंद्र का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची थी। महेंद्र के भाई मिट्ठू और प्रदीप फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के ड्राइवर थे। ऐसे में उनके पास सीएमडी का पैसा हो सकता है। इसके बाद दोनों ने इस साजिश में गांव समैण पुट्ठी हाल सेक्टर-13 निवासी संदीप, मुंढाल निवासी मोहित को शामिल कर लिया। इसके बाद बलजीत और सुरेंद्र उर्फ सिंदर ने योजना अनुसार महेंद्र को गाड़ी दिखाने के बहाने से विश्वास में लेकर गांव लांधड़ी से अपनी गाड़ी में लेकर आजाद नगर हिसार आ गए। यहां संदीप और मोहित भी वारदात में शामिल हो गए। हिसार में बने एक पुराने मकान में तीनों भाइयों को बंधक बनाकर आरोपियों ने लखीमपुर उत्तर प्रदेश निवासी सोनू, छोटू, संदीप, सोहनलाल और सोनू को इनकी निगरानी में तैनात किया। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिघड़ निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंदर की तलाश में पुलिस की कई टीम दबिश दे रही हैं।

वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमों की प्रशंसा की है और प्रशंसा पत्र के साथ नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed