फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SIM cards were snatched from women under the guise of a government scheme.sanitation workers on strike

Hisar News: सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से सिम हड़पी, साइबर थाने में दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
SIM cards were snatched from women under the guise of a government scheme.sanitation workers on strike
हिसार। सरकारी योजना के तहत फ्री मोबाइल सिम और 500 रुपये दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने बनभौरी गांव की कई महिलाओं के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर सिम एक्टिवेट करा ली। आरोप है कि युवकों ने ओटीपी लेकर सिम अपने पास ही रख ली। धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड की आशंका होने पर पीड़ितों ने साइबर थाना हिसार में शिकायत दी है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अमन और सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बनभौरी निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामायण निवासी अमन काफी समय से गांव में अपने ससुर मनोज के घर रह रहा था। अप्रैल माह में अमन ने गांव के लोगों को बताया कि सरकार की योजना के तहत फ्री मोबाइल सिम और 500 रुपये दिए जा रहे हैं। बेरोजगार होने के कारण वह उसकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

सुभाष के अनुसार अमन उसकी पत्नी रेखा, रीना, संजू, मीना और 3-4 अन्य महिलाओं को गाड़ी में बैठाकर ऋषि नगर स्थित धांसू निवासी सुनील की दुकान पर ले गया। वहां सुनील ने सभी महिलाओं के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर उनकी फोटो खींची तथा अलग-अलग सिम एक्टिवेट कर ओटीपी हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद महिलाओं को 500-500 रुपये देकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई, लेकिन सिम अपने पास ही रख ली गई। साथ ही कहा गया कि 2 से 4 दिन के भीतर सिम दे दी जाएगी।

घर लौटने के बाद पीड़ितों को शक हुआ कि अमन और सुनील उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी कर सकते हैं। इसके बाद सुभाष ने साइबर थाना में शिकायत देकर आरोपियों और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सिम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed