फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sign boards will be installed in the colonies and open gyms and swings will be installed in the parks

Hisar News: कॉलोनियों में साइन बोर्ड तो पार्कों में ओपन जिम व झूले लगेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sign boards will be installed in the colonies and open gyms and swings will be installed in the parks
हिसार। शहर की सभी कॉलोनियों में साइन बोर्ड और पार्कों में ओपन जिम व झूले लगाए जाएंगे। इसे लेकर निगम ने 6 से 15 वार्ड के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं और बाकी वार्डों के टेंडर अभी खोले गए हैं। निगम 4 करोड़ की लागत से यह कार्य करवाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हाउस की बैठक में पार्षदों ने पार्कों में जिम व झूले लगाने और कॉलोनियों में साइन बोर्ड लगवाने की मांग की थी। हाउस ने यह प्रस्ताव पास कर दिया था। निगम अधिकारियों के अनुसार निगम के जिन पार्कों में अभी तक झूले व जिम की व्यवस्था नहीं हैं, उन पार्कों में झूले व जिम लगाए जाएंगे। इस टेंडर में शहर के ऐसे करीब 40 पार्क शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनियों में लगेंगे करीब 4 हजार साइन बोर्ड
इसके अलावा शहर की कॉलोनियों में करीब 4 हजार साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ये साइन बोर्ड प्रत्येक गली के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर लगाए जाएंगे। इन साइन बोर्ड पर वार्ड संख्या, कॉलोनी का नाम, गली नंबर व मकान नंबर अंकित किए जाएंगे। इन साइन बोर्ड के लगने से बाहर से आने वाले लोगों को कोई पता ढूंढने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य का वार्ड 6 से 15 का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। जल्द ही एजेंसी काम शुरू कर देगी। इस कार्य के होने से शहरवासियों को काफी फायदा होगा। - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम

जयहिंद पार्क में लगेगा राष्ट्रीय ध्वज

उधर सेक्टर 16-17 के जयहिंद पार्क के निर्माण को लेकर 29 लाख 32 हजार का टेंडर वीरवार को खोला गया। जल्द ही इस पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि सेक्टर 16-17 के जयहिंद पार्क की दीवारों को अपग्रेड करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के लिए प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसके अलावा शौचालय और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed