{"_id":"614cb6968ebc3e0d6f3adb05","slug":"si-recruitment-exam-roadways-will-run-special-bus-advance-booking-facility-started-hisar-news-hsr612539067","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई भर्ती परीक्षा : रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस, एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई भर्ती परीक्षा : रोडवेज चलाएगा स्पेशल बस, एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 26 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज स्पेशल बस चलाएगा। इसके लिए एडवांस टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं शुक्रवार को पूछताछ केंद्र के पास विशेष काउंटर लगाया जाएगा, जहां एडवांस बुकिंग की जाएगी। काउंटर पर चार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। हिसार डिपो के एसएस सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को 16 परीक्षार्थी ने बस में सीट बुक करवाई।
रोडवेज की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सेंटर के लिए बसों की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। इसके अलावा रोडवेज की ओर से 10 से ज्यादा बसें रिजर्व में रखी जाएगी, ताकि बसों को लेकर परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।
उधर, बुधवार और वीरवार को हुई बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया है। दो दिन यात्रियों की संख्या कम रही। हालांकि सुबह यात्रियों की भीड़ लगी रही, लेकिन दोपहर को हुई बारिश के बाद बस स्टैंड पर कम यात्री दिखाई दिए।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है। किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो