{"_id":"6668d5a911c5a97fca08e904","slug":"shrine-board-has-honored-shri-shiv-sevak-mandal-has-been-organizing-bhandara-in-amarnath-for-12-years-hisar-news-c-21-hsr1005-399795-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्राइन बोर्ड कर चुका सम्मानित, 12 साल से अमरनाथ में भंडारा लगा रहा श्री शिव सेवक मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्राइन बोर्ड कर चुका सम्मानित, 12 साल से अमरनाथ में भंडारा लगा रहा श्री शिव सेवक मंडल
विज्ञापन
जय श्री राम प्रभात फेरी मंदिर में रखा हुआ त्रिशुल।
हिसार। श्री शिव सेवक मंडल हर साल अमरनाथ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्पर रहता है। हिसार से करीब 20 सदस्यों की टीम अमरनाथ में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था करती है। इस भंडारे में रोजाना 2500 से 3000 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार मंडल की ओर से अमरनाथ में 13वां भंडारा लगाया जाएगा। जो कि 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगा।
पहली कड़ी 20 जून को सेक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन से तीन ट्रकों में खाद्य सामग्री भेजी जाएगी। ट्रक रवाना से पहले शहर में शोभा यात्री निकाली जाएगी। मंडल के प्रधान यश नागपाल के नेतृत्व में पहले चरण में तीन ट्रक रवाना किए जाएंगे। वहां अमरनाथ में मंडल के ही सेवादारों द्वारा भंडारा तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं, सेवा कार्यों को देखते हुए वर्ष 2014 में श्राइन बोर्ड की ओर से श्री शिव सेवक मंडल को 151 किलो का त्रिशूल देकर सम्मानित किया गया था। आज इस त्रिशूल को जय श्री राम प्रभात फेरी मंदिर में रखा हुआ है।
सूखा राशन में ये सामग्री शामिल
मंडल की ओर से हर साल यहां से ट्रकों में सूखा राशन भेजा जाता है। इसमें आटा, राजमा, छोले, चायपती, बिस्कूट, रस, आलू, चीनी, सूखा दूध, रिफाइंड, देसी घी, सूजी, चना, दाल, चावल, मैदा आदि सहित सब्जियों के मसाले शामिल हैं। अमरनाथ में मंडल के सेवादारों की ओर प्रसाद तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस बार अमरनाथ में श्रद्धालुओं के लिए 13वां भंडारा लगाया जाएगा। जोकि 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगा। सेवा कार्यों को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने मंडल को सम्मानित भी किया था।
- जगदीश कुमार रहेजा, मुख्य सेवादार, श्री शिव सेवक मंडल