फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shri Krishna gave the message of action and Guru Jambheshwar gave the message of conservation of nature.

Hisar News: श्रीकृष्ण ने कर्म तो गुरु जंभेश्वर ने प्रकृति के संरक्षण का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna gave the message of action and Guru Jambheshwar gave the message of conservation of nature.
बिश्नोई मंदिर में पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण करते सीएम मनोहरलाल व कुलदीप बिश्नोई। 
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिश्नोई मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी पर्व एवं गुरु जंभेश्वर महाराज के 573वें अवतार दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का संदेश दिया, कर्म की महता, धर्म की विजय का संदेश श्रीकृष्ण ने दिया, वहीं गुरू जंभेश्वर ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड के वक्त जब आक्सीजन की जरूरत महसूस हुई तब प्रकृति का महत्व हमें समझ में आया। इसी प्रकृति को बचाने का संदेश बहुत पहले गुरु जंभेश्वर ने दिया था। चौ. भजनलाल का नाम बहुत ही आदर से प्रदेश में लिया जाता है। उन्होंने अपने कार्यों से प्रदेश के विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए राजनीतिक और सामाजिक तौर पर विरासत को आगे बढ़ाया है। महासभा के संरक्षक के तौर पर उन्होंने बिश्नोई समाज को एकजुट करने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलदीप बिश्नोई ने कहा 28 साल बाद सीएम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर आए हैं।
विज्ञापन

सीएम बोले मैं भी कुंवारा...



कार्यक्रम में बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया बोले सीएम साहब, आपकी केबिनेट में ही एक ही कुंवारा विधायक है। केबिनेट मंत्री बनाकर इसकी शादी करा दो। मंच पर मौजूद सीएम ने भी हाथ खड़ा करते हुए कहा मैं भी कुंवारा हूं। देवेंद्र बुडिया बोले आप तो शादी वाली श्रेणी बाहर निकल गए हो। बाद में सीएम ने कहा अपनी केटेगरी से भव्य को निकाल कर इसकी शादी सिक्किम की आईएएस से कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी रामानंद, बिश्नोई मंदिर हिसार के प्रधान जगदीश कड़वासरा, विधायक दुड़ाराम, विधायक भव्य बिश्नोई, रणधीर पनिहार, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधायक जोगीराम सिहाग, कुलपति प्रो. नरसी बिश्नोई, एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज, कैप्टन भूपेंद्र, तरुण जैन, नरेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed