फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   shree shree RaviShankar, Union railway minister, Suresh Prabhu, Rambilas Sharma, GJU, Hisar

दीक्षांत समारोह में नहीं आएंगे श्रीश्री और शिक्षामंत्री

Wed, 21 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 21 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
shree shree RaviShankar, Union railway minister, Suresh Prabhu, Rambilas Sharma, GJU, Hisar
जीजेयू - फोटो : Demo
जीजेयू में 22 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में श्रीश्री रविशंकर और प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा नहीं आएंगे। श्रीश्री रविशंकर इस दिन कोलंबिया जा रहे हैं। वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। जहां उनका ऑपरेशन होना है। इसलिए दोनों का दीक्षांत समारोह में आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
विज्ञापन


विदित है कि 22 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु, सरोज बाला और श्रीश्री रविशंकर को विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि दी जानी थी। लेकिन उड़ीसा के कटक की श्रीश्री यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्रीश्री रविशंकर ने समारोह में आने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोलंबिया जाना है। उनके नहीं आ पाने की अटकलें पिछले चार दिनों से लगाई जा रही थीं। मंगलवार को उनके नहीं आने की सूचना विश्वविद्यालय को मिल गई। वहीं प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आना था। लेकिन शिक्षामंत्री के अस्वस्थ होने के कारण पिछले कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। 22 सितंबर को उनका ऑपरेशन होना बताया जा रहा है, जिसके कारण उनका आना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


तो क्या इसलिए नहीं आएंगे श्रीश्री
जीजेयू द्वारा जिन तीन माननीयों को मानद उपाधि दी जानी थी। उन्हें एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मेल भेजकर विश्वविद्यालय में होने वाली कथित अनियमितताओं की शिकायत की थी। आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उनके पास 17 सितंबर को ही श्रीश्री रविशंकर के प्रतिनिधि का फोन आया था, जिसमें श्रीश्री के कार्यक्रम में नहीं आने की जानकारी दी गई थी। उनके प्रतिनिधि ने कार्यकर्ता की ओर से भेजे गए मेल में उल्लेखित मुद्दों की सरसरी जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने बताया था कि श्रीश्री रविशंकर नहीं आएंगे। मंगलवार को यह स्पष्ट हो गया कि श्रीश्री कार्यक्रम में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीश्री रविशंकर 22 सितंबर को विदेश में जाने के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगे। उन्हें कोलंबिया जाना है। जहां वे भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री जी का ऑपरेशन है इसलिए उनका आना भी कैंसल हो गया है।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed