{"_id":"612fc3e68ebc3e847a37357e","slug":"showing-a-pistol-robbed-the-donation-box-and-cash-from-the-dhaba-operator-hisar-news-hsr6105210176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर ढाबा संचालक से दानपात्र व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर ढाबा संचालक से दानपात्र व नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। माजरा प्याऊ के पास टीटू सैनी ढाबा संचालक को पिस्तौल दिखाकर मंगलवार देर रात तीन नकाबपोश युवक नकदी व दानपात्र लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद जिले के मांडी दीपक ने बताया कि वह माजरा प्याऊ पर टीटू सैनी ढाबा चलाता है। 31 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने ढाबे पर था। ढाबे के बाहर सो रहे कारीगर शिमला निवासी संजय को दो बदमाश पिस्तौल के बल पर अंदर ले आए। इसके बाद बदमाशों ने उसके सीने पर पिस्तौल तान गल्ले की चाबी मांगी। आरोपी गल्ले में रखे करीब 7 हजार रुपये, गोशाला व नारी शक्ति का दानपात्र ले गए। इससे पहले गढ़ी अजीमा निवासी सूर्य प्रकाश व उसके बेटे आशीष से 29 अगस्त की रात तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर 5 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
ढाबा मालिक के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद