{"_id":"6668ccc0d01af0effa06e884","slug":"shouk-became-a-body-builder-lakshya-broke-his-own-record-and-won-the-gold-hisar-news-c-21-hsr1005-399661-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शौक ने बनाया बॉडी बिल्डर, खुद का रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शौक ने बनाया बॉडी बिल्डर, खुद का रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य ने जीता सोना
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आयोजित पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में हिसार के लक्ष्य कुंडू ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। लक्ष्य की इस सफलता से उसके पैतृक खैरी में खुशी का माहौल है। लक्ष्य कुंडू ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए सब जूनियर श्रेणी में सोना जीता है। लक्ष्य ने सिंगल में 150 किलोग्राम का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 162.5 किलोग्राम में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही लक्ष्य ने पूरे पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 602.5 किलो भार उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। लक्ष्य ने बताया कि चैंपियनशिप में उसने बेंच प्रेस व ओवरऑल में स्वर्ण और स्क्वाट में कांस्य पदक जीता है।
स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य कुंडू ने बताया कि एक साल पहले उसने गांव में शौक में बॉडी बिल्डर बनने के लिए जिम ज्वाइन की। इसके बाद लक्ष्य हिसार में शिफ्ट हो गए और यहां पावर लिफ्टिंग का अभ्यास शुरू किया। लक्ष्य कोच राज दूहन के निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलेगा लक्ष्य
लक्ष्य ने बताया कि स्वर्ण पद के आधार पर उसका वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। हालांकि चैंपियनशिप कब और कहां होगी अभी शेड्यूल नहीं आया है। जल्द ही इसकी सूचना मिलेगी। लक्ष्य ने बताया कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।लक्ष्य के पिता राजेश कुंडू आर्मी से सेवानिवृत है। माता गृहिणी है। लक्ष्य की सफलता पर माता-पिता, परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी का माहौल है।