फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shot shot - shot shot, escaped from police accused of robbery

गोली चलगी-गोली चलगी बोलकर पुलिस से हाथ छुड़ा फरार हुआ डकैती का आरोपी

Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shot shot - shot shot, escaped from police accused of robbery
गोली चल गई-गोली चल गई... इतना बोला और पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़वाकर लूट का एक आरोपी सोमवार को अदालत परिसर से फरार हो गया। हालांकि कुछ ही दूरी पर एक ईएसआई और महिला कांस्टेबल ने आरोपी काबू कर लिया। आरोपी को सदर थाना पुलिस ने सोमवार को एक दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश करने लाई थी।
विज्ञापन

बास थाने के अंतर्गत सामण गांव निवासी सुमित लूट के मामले में आरोपी है। सदर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उसे अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया था। पुलिसकर्मी एसीजेएम वर्षा जैन की अदालत के बाहर पेशी का इंतजार कर रहे थे तो अचानक से आरोपी सुमित जोर से चिल्लाया कि गोली चल गई-गोली चल गई और इतना बोलकर उसने झटका मारकर पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर दौड़ पड़ा। कुछ ही दूरी पर वहां किसी अन्य मामले में अदालत में पहुंचे ईएसआई होशियार सिंह और महिला कांस्टेबल सुमन ने जब आरोपी सुमित को भागते देखा तो उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी है सुमित
18 जून को खरड़ पाना निवासी सत्यवान ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 जून की रात करीब 11 बजे वह अपनी गाड़ी में विद्युत नगर से अपने गांव खरड़-अलीपुर जा रहा था। उस दौरान मय्यड़ के पास पहुंचा तो एक युवक ने उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारा और दो अन्य उसकी गाड़ी में पिछली सीट पर बैठ गए। सत्यवान को ढाणी कुतुबपुर के पास उतार दिया। आरोप था कि इस दौरान आरोपियों ने सत्यवान के पर्स से करीब 2700 रुपये और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली थी। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर चार अज्ञात के खिलाफ धारा 394 के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed