फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   shot dead in the forehead of a former soldier

पूर्व फौजी के माथे में गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
shot dead in the forehead of a former soldier
ऋतुराज फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हांसी। भिवानी रोड स्थित दुकान में बैठे सेवानिवृत्त फौजी ऋतु राज यादव के माथे में शुक्रवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले उन्हें गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर शहर थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित राम सिंह कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय ऋतु राज यादव रितिक किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। शुक्रवार देर शाम करीब सवा आठ बजे दुकान पर बैठे थे। इस किसी अज्ञात ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें हांसी के अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया था। दुकान पर मौजूद करीम ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर वह दुकान पर पहुंचा। ऋतु राज खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। ऋजु राज कुछ दिनों पहले ही एसपीओ लगा था। जींद में तैनाती मिलने पर आने-जाने में दिक्कत होने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह किराना की दुकान चलाने लगा। मृतक का 12 वर्षीय बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोली मारे जाने के मामले की जांच की जा रही है। हमलावर कितने लोग थे इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज जांच रहे हैं।
विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed