फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Short film Saajish of Government College students came third

Hisar News: राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों की लघु फिल्म साजिश रही तृतीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Short film Saajish of Government College students came third
आर्य समाज में आयोजित वेद कथा में श्रद्धालु।
हिसार। सिने फाउंडेशन (विश्व संवाद केंद्र) की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 4-5 अप्रैल को राज्य स्तरीय ‘हरियाणा-फिल्म महोत्सव 2025‘ का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से लगभग 160 एंट्री आईं, जिनमें से 43 फिल्मों का स्क्रिनिंग के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर कुसुम के निर्देशन में बनी 5 फिल्मों में से 3 फिल्मों का हरियाणा फिल्म महोत्सव के दौरान स्क्रिनिंग के लिए चयन हुआ। इनमें सत्य की टीम ‘परिवर्तन: अंधेरे से उजाले की ओर‘, खुशहाल की टीम ‘कुटुम्ब‘ और रोहित की टीम द्वारा बनाई गई लघु फिल्म ‘साजिश‘ शामिल हैं। प्रो. कुसुम ने बताया कि फिल्म महोत्सव में लघुफिल्म ‘साजिश‘ ने तृतीय स्थान हासिल करते हुए प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी के साथ 11000 रुपये इनामी राशि जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने विभागाध्यक्ष कुसुम को बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, मास कम्युनिकेशन के प्राध्यापक सुरेश कुमार सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे। महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, अभिनेता राजकुमार राव, विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय आहूजा व सचिव राजेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed