फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sharp shooter of Vinod Pannu gang who shot liquor businessman arrested

शराब कारोबारी को गोली मारने वाले विनोद पन्नू गिरोह के चार शार्प शूटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sharp shooter of Vinod Pannu gang who shot liquor businessman arrested
हिसार। आजाद नगर की मेन गली में मॉडर्न मेगा स्टोर के पास पार्किंग में शराब कारोबारी 43 वर्षीय सूचिंद्र को गोली मारने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। राजस्थान की सिद्धमुख पुलिस ने हांसी के थुराना निवासी विनोद पन्नू उर्फ काणिया गैंग के चार शार्प शूटरों को 3 पिस्तौल, देसी कट्टे व 24 कारतूस के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

चूरू पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के दौरान सोमवार को सिद्धमुख थाना पुलिस ने सिवानी-सिद्धमुख रोड पर कार लूट का प्रयास करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हिसार के लुदास निवासी मुकेश उर्फ मोनू, फतेहाबाद के दहमान निवासी कुलदीप, नरवाना के दनोदा निवासी सागर व बरवाला के बधावड़ निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में कुबूलीं वारदात, लूटी गई कार से करनी थी भादरा में अकरम गौरी की हत्या
सिद्धमुख थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात कुबूली हैं। आरोपियों ने बताया कि वह विनोद पन्नू उर्फ काणिया गैंग के गुर्गे हैं। उसी के कहने पर दिवाली से एक एक दिन पहले हिसार के आजाद नगर की मेन गली स्थित शराब ठेकेदार सूचिंद्र पर जान से मारने की नीयत से गोलियां बरसाई थीं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से 2 दिन पहले बरवाला में रामअवतार शर्मा को गोली मारी थी। सोमवार को वह कार लूट कर भादरा में अकरम गौरी की हत्या करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed