फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra gang caught by special staff

लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग का शार्प शूटर चढ़ा स्पेशल स्टाफ के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra gang caught by special staff
हिसार। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के शार्प शूटर सुनील को एक अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस सहित हिसार टैक्सी स्टैंड से काबू किया है। शॉर्प शूटर सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संपत नेहरा ने उसे कहा कि गगोर निवासी दिनेश सहारण, राधाबड़ी निवासी टोनी नेहरा व करनाल निवासी प्रिंस राणा के साथ मिलकर राजगढ़ के पूर्व विधायक मनोज के भाई नांगली निवासी नेपू राजपूत की हत्या करने की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद थी। उस दौरान नहर कॉलोनी की तरफ से एक युवक आता दिखा। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़कर तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजस्थान के जिला चुरू की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार बताया। तलाशी लेने पर सुनील कुमार से एक अवैध 315 बोर का अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधायक के भाई की करनी थी हत्या
पुलिस पूछताछ में सुनील कुमार ने बताया कि वह लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के लिए काम करता है। करीब चार साल पहले चुरू के कालोड़ी निवासी संपत नेहरा से उसकी बातचीत हुई थी, जो लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ अपनी गैंग रखता है। जिसके बाद उसने भी उनकी गैंग के लिए काम करना शुरू कर दिया। संपत नेहरा अभी दिल्ली जेल में बंद है। सुनील ने बताया कि उसकी व संपत नेहरा की नरेंद्र व पवन पहाड़सर से दुश्मनी चलती आ रही है। नरेंद्र पहाड़सर को राजस्थान पुलिस से गनमैन मिले हुए हैं। संपत नेहरा के कहने पर उसने कई बार नरेंद्र पहाड़सर की हत्या के लिए उसकी रेकी की। गनमैन होने के कारण सफल नहीं हो पाया। इसके बारे में उसने संपत नेहरा को बताया। संपत नेहरा ने उसे कहा कि पवन पहाड़सर की रेकी कर ले व पहले गगोर निवासी दिनेश सहारण, राधाबड़ी निवासी टोनी नेहरा व करनाल निवासी प्रिंस राणा के साथ मिलकर पूर्व विधायक मनोज के भाई नांगली निवासी नेपू राजपूत की हत्या करनी है। उसके बाद पवन उर्फ पौना पहाड़सर की हत्या करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर झगड़ा कर हिसार आया था सुनील
उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार सोमवार को अपने घर वालों से झगड़ा कर हिसार आया था। यहां उसे अपने अन्य साथियों से मिलना था। उससे पहले ही उसे टैक्सी स्टैंड से काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी सुनील कुमार से पूछताछ जारी है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed