फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shadow fog for the first time in the season, life affected

Hisar News: सीजन में पहली बार छाया कोहरा, जनजीवन रहा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog for the first time in the season, life affected
कोहरे छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिसार। जिले में मंगलवार सुबह छाए सीजन के पहले घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता 50 मीटर से कम रही। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी और वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चले। कोहरा छाने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा। सोमवार के मुकाबले दिन का तापमान 4.8 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 7 बजे अचानक ही घना कोहरा छा गया। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखकर लोग हैरान हो गए। इस दौरान तेज गति की बर्फीली हवाओं ने ठिठुरा दिया। हालांकि दोपहर तक कोहरा काफी हद तक छंट गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन

सवा दो घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

कोहरे के चलते मंगलवार को ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ट्रेनें लेट पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:43 बजे हिसार पहुंची। वापसी में हिसार से शाम 4:40 बजे के बजाय 5:37 बजे रवाना हुई। रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन पौना घंटे की देरी से दोपहर 1:14 बजे पहुंची। वहीं, जयुपर-बठिंडा ट्रेन दोपहर 2:05 के बजाय दोपहर 2:32 बजे पहुंची। लुधियाना-भिवानी ट्रेन 11:05 बजे हिसार पहुंची। उधर, रोडवेज के डीआई प्रेम सागर ने बताया कि मंगलवार को सभी बसें समय पर सुचारू रूप से चलीं। बसों पर कोहरे का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed