{"_id":"6aa2f2059be8763105082ef4","slug":"sex-racket-busted-three-arrested-including-the-manager-hisar-news-c-21-1-hsr1041-949402-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस ने अग्रोहा मोड़ बाईपास स्थित जन्नत होटल और एक अन्य होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक एवं मैनेजर बजरंग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम में डीएसपी कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजय कुमार शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, बरवाला क्षेत्र में अग्रोहा मोड़ के पास स्थित होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार किया। उसे 500-500 रुपये के दो नोट देकर होटल भेजा गया। ग्राहक को सौदा तय होने के बाद मिस्ड कॉल के जरिए पुलिस टीम को संकेत देने के लिए कहा गया था।
बोगस ग्राहक ने होटल के काउंटर पर मौजूद मैनेजर से बातचीत कर सौदा तय किया और पैसे दिए। इसके बाद उसने पुलिस को मिस्ड कॉल कर दी। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। पुलिस ने गांव नंगथला निवासी और वर्तमान में वार्ड 12 बरवाला निवासी होटल संचालक बजरंग को काबू किया।
विज्ञापन
एक कमरे में बोगस ग्राहक के साथ एक युवती मिली। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। दूसरे कमरे में एक अन्य युवती मिली। वहीं, गैलरी में एक युवक भी मिला।
काउंटर से 1,840 रुपये बरामद
पुलिस ने होटल के काउंटर और दराज की तलाशी ली। वहां बोगस ग्राहक को दिए गए 500-500 रुपये के दोनों नोट बरामद हुए। इसके अलावा काउंटर से 1,840 रुपये की नकदी भी मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।