फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewerline will be cleaned with super sucker machine in Navdeep Colony and Model Town.

Hisar News: नवदीप कॉलोनी और मॉडल टाउन में सुपर सकर मशीन से होगी सीवरलाइन की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sewerline will be cleaned with super sucker machine in Navdeep Colony and Model Town.
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से नवदीप कॉलोनी व मॉडल टाउन एरिया में सीवर लाइनों की सफाई कराएगा। यह सफाई सुपर सकर मशीन से करवाई जाएगी। विभाग ने इसे लेकर टेंडर लगा दिया है, जो 27 जनवरी को खुलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की नवदीप कॉलोनी व मॉडल टाउन एरिया में काफी समय से सीवर संबंधी शिकायतें आ रही हैं। इस कारण से इन एरिया के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विभाग ने इन दोनों कॉलोनियों में सीवर लाइनों की सफाई करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन

27 लाख रुपये का भेजा था एस्टीमेट, मंजूर हुए 18.30 लाख :विभाग ने इस पूरे काम के लिए करीब 27 लाख रुपये का विशेष एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा था। मगर मुख्यालय ने 18.30 लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर किया। अधिकारियों की मानें तो दोनों एरिया की सीवर लाइनों की सफाई में कम से कम दो से तीन माह का समय लगेगा। नवदीप कॉलोनी में अस्थायी सीवर लाइन का टेंडर खुला : उधर, नवदीप कॉलोनी के लिए बिछाई जाने वाली अस्थायी सीवर लाइन को लेकर विभाग की तरफ से लगाया टेंडर खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें टेंडर को लेकर तीन से ज्यादा एजेंसियों के आवेदन आए हैं। अब तकनीकी व वित्तीय बोली की जांच करवाकर टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्य के तहत जेल के पीछे से लेकर आजाद नगर की गली नंबर-2 तक एक अस्थायी लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed