फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewer water filled in the road under construction, increasing problems

Hisar News: निर्माणाधीन सड़क में भरा सीवर का पानी, बढ़ी परेशानी

Sun, 12 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sewer water filled in the road under construction, increasing problems
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर की सीवर लाइन लंबे समय से खराब पड़ी है। परिसर में बने मैनहोल का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी बाहर बह रहा है। अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर जिला मलेरिया कार्यालय तक की सीसी सड़क पिछले माह तोड़ी गई थी, जहां इन दिनों टाइल लगाने का काम चल रहा है, लेकिन सीवर लाइन में जाम और रिसाव के कारण सड़क पर लगातार पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

इस वजह से लोगों को सिंगल ईंट की संकरी दीवार पर चलकर निकलना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि परिसर में संचालित कई कार्यालयों तक दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों की पहुंच लगभग असंभव हो गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से सीवर लाइन की सफाई कराकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed