Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   severe cold-fog in Haryana till January 3, after rain and hailstorm, effect of western disturbance over now

Haryana: तीन जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म

Sun, 29 Dec 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

हिसार में शुक्रवार की रात 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के 50 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है। चरखी दादरी जिले में शुक्रवार रात हुई 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में जमकर तबाही मचाई।

विज्ञापन
severe cold-fog in Haryana till January 3, after rain and hailstorm, effect of western disturbance over now
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से प्रदेश में ठंड प्रचंड तेवर दिखाना शुरू करेगी। 3 जनवरी 2025 तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी नए रिकॉर्ड बना सकता है। रविवार से लोगों को बर्फीली हवाओं के साथ हाड़कंपकपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पश्विम विक्षोभ के कारण शुक्रवार को 6 जिलों में ओलावृष्टि हुई थी। अधिकतर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई।

विज्ञापन


शनिवार शाम के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम हो गया है। रविवार सुबह तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को बादलवाही का प्रभाव बना रहा। प्रदेश में आने वाले सप्ताह में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बादलों के कारण तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन




चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में ओलावृष्टि, 72 पेड़ गिरे
हिसार सहित कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश होने से तापमान गिर गया है। वहीं, चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में बारिश और करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान के संबंध में कृषि विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में शुक्रवार की रात 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के 50 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है। चरखी दादरी जिले में शुक्रवार रात हुई 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। करीब 15 गांवों में ओलावृष्टि हुई और इससे करीब छह हजार एकड़ में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

सरसों और गेहूं की अगेती फसल समेत सब्जियों पर ओलावृष्टि की मार अधिक रही। आलम यह रहा कि शनिवार दोपहर तक खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछी रही। इसके अलावा जिले के विभिन्न मुख्यमार्गों पर करीब 72 पेड़ गिर गए। फतेहाबाद जिले के 13 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व बागवानी की फसलें चौपट हो गई है। सरसों की फसल बिछ गई है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष गिरदावरी करेंगे।

Trending Videos

झज्जर में बारिश के बाद बढ़ा कोहरा, दृश्यता रही 20 से 30 मीटर

झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से बारिश हुई। बारिश के बाद रविवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों में कोहरा रहा। बारिश के बाद कोहरा बढ़ने से ठंडी हवाएं चलने लगी, जिसके कारण लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

बता दें कि पिछले दो दिनों से बारिश होने के कारण कोहरा अधिक नहीं था, जिसके लोगों को कोहरे से तो निजात मिली थी, लेकिन बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं रविवार को कोहरा अधिक होने के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर बाहरी क्षेत्र में अधिक देखने को मिला। इस दौरान दृश्यता करीब 20 से 30 मीटर रही। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुनानगर में तीसरे दिन भी नहीं निकली धूप, बर्फीली हवा चलने से ठिठुरी जिदंगी

दो दिन बारिश के बाद तीसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। बारिश के बाद पारा लुढकने व धूप न निकलने के कारण रविवार को कड़ाके की सर्दी रही। इस दौरान तड़के घना कोहरा छाया रहा। इसे बाद हवा चलने से कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंड और ज्यादा बढ़ गई। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दृश्यता मात्र दस मीटर रही, जिस कारण वाहन रेंगते हुए सड़कों से गुजरे।

सुबह करीब सात बजे करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे कोहरा तो छंट गया, लेकिन सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई। बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन रही। जिस कारण सर्दी से बचने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी लोग घरों में दुबके रहे। वहीं, अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार भी देरी से खुले। ऐसे में शहर की व्यवस्तम सड़कों व बाजारों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम देखने को मिली। वहीं, छुट्टी के दिन गुलजार दिखने वाले सार्वजनिक स्थल, पार्क, ग्राउंड इत्यादि भी खाली नजर आए। बाजारों में दुकानदार व कर्मचारी दिनभर खाली बैठे रहे और सर्दी से बचने के लिए सुबह शाम अलाव का सहारा लिया।

बता दें कि दो दिन बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान कुछ बिंदु चढ़ा, लेकिन कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम में 84 प्रतिशत नमी रही और दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।

सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दिया है। बुजुर्गों को इन दिनों सुबह शाम की सैर का परहेज करने व घर में हल्का व्यायाम करने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों को खुले में बिना टोपी व गर्म कपड़ों को न जाने देने को सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अब घना कोहरा व पाला पड़ेगा। कृषि विभाग के अनुसार कोहरा व पाला फसलों के लिए उत्तम होगा और पैदावार अच्छी होगी।

पूरा सप्ताह नहीं दिखेगा सूरज
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। विभाग ने पूरा सप्ताह सूरज न निकलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार सोमवार से शनिवार तक घने काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा 12 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी। जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed