Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven accused arrested under Operation Hot Spot Domination

Hisar News: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत सात आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested under Operation Hot Spot Domination
हांसी। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत हांसी पुलिस ने नशा, अवैध शराब, हथियार व जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें 100 ग्राम अफीम, 21 बोतल व 100 पव्वे अवैध देसी शराब, 25,500 रुपये नकद बरामद किए। एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए काबू किया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ ने गांव घिराय के समीप चानौत माइनर से कन्हड़ी निवासी अमन को 100 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। नशीला पदार्थ व डिजायर गाड़ी कब्जे में ली गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया व पुलिस रिमांड पर लिया। सीआईए स्टाफ ने सरेआम सट्टा खिलाते कृष्णा कॉलोनी निवासी मोहित को 21,500 रुपये सहित गिरफ्तार किया। थाना शहर व थाना सदर ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को 21 बोतल व 100 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशा व्यापार, अवैध शराब या जुआ संबंधी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम हांसी 88130-89302 व मानस राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1933 पर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed