फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sent to his wife, brother-attack from the Gandasi

पत्नी को नहीं भेजा, साले पर गंडासी से हमला

Sat, 26 Apr 2014 11:56 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 26 Apr 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sent to his wife, brother-attack from the Gandasi

 ससुराल वालों द्वारा पत्नी को साथ नहीं भेजे जाने से नाराज एक व्यक्ति शनिवार को हैवानियत पर उतर आया। योजनाबद्ध तरीके से उसने अपने साले पर गंडासी से कातिलाना हमला कर दिया। साले के सिर में एक के बाद एक कई वार करने के बाद जब जीजा मौके से भागने लगा तो दुकानदारों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खून से सनी गंडासी तथा एक बरछी बरामद की है। आरोपी रोहतक जिले के गांव जींदराण निवासी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सुखदेव उर्फ ज्ञानी राम को यहां सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसके परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



जींदराण निवासी कुलदीप की अपनी पत्नी नीतू से तकरार चल रही थी। विवाद बढ़ने पर 16 मार्च को नीतू को उसका भाई सुखदेव अपने साथ हांसी ले आया था। तब से वह हांसी अपने भाई के साथ ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच कुलदीप अपनी पत्नी को लेने के लिए कई बार अपने साले के पास आया, लेकिन नीतू ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके चलते कुलदीप अपने साले सुखदेव से रंजिश रखने लगा।

 इसी रंजिश के चलते शनिवार को वह योजना बनाकर काली देवी चौक पर चोपड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम करने वाले अपने साले सुखदेव के पास आया। कुलदीप ने दुकान पर पहुंचते ही अपने साले पर गंडासी से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

 प्रत्यक्ष दर्शियाें के मुताबिक कुलदीप अपने साले पर तब तक वार करता रहा, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। आसपास के दुकानदारों ने कुलदीप को मौके पर ही दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से गंडासी तथा एक बरछी बरामद की हैं।



 ये दोनों हथियार कुलदीप अपने साथ लाया था। गंभीर रूप से घायल सुखदेव को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसके परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में कुलदीप के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed