{"_id":"6912443f859d9bcdd60bd01e","slug":"senior-leaders-eager-to-join-inld-aditya-hisar-news-c-21-hsr1020-747851-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नेता इनेलो से जुड़ने को उत्सुक : आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नेता इनेलो से जुड़ने को उत्सुक : आदित्य
विज्ञापन
अग्रोहा में इनेलो नेता सीताराम जाखड़ के आवास पर पत्रकार वार्ता करते डबवाली से इनेलो के विधायक आद
अग्रोहा। डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का वास्तविक विकल्प केवल इनेलो है और रोजाना लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वे सोमवार शाम हिसार से डबवाली जाते समय अग्रोहा गांव में इनेलो नेता सीताराम जाखड़ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई बड़े नेता इनेलो में शामिल होने को उत्सुक हैं।
आदित्य ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मिलकर प्रदेश की जनता को निराश किया है। विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय कांग्रेस खामोश है, जबकि इनेलो ही सड़कों पर उतरकर आम आदमी की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि पिता-पुत्र की मिलीभगत से भाजपा की सरकार बनी, जिससे हर वर्ग में असंतोष है। विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री संपत सिंह जैसे वरिष्ठ नेता का इनेलो में शामिल होना चौधरी देवीलाल की विचारधारा को मजबूती देता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई अन्य प्रभावशाली नेता भी पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा राज में किसान सबसे अधिक परेशान हैं। उन्हें न समय पर खाद और बीज मिल रहा है, न ही फसलों के उचित भाव या मुआवजा। हरियाणा में अब बदलाव की लहर है और जनता इनेलो को ही अपना भरोसेमंद विकल्प मान रही है। इस अवसर पर इनेलो हलका प्रभारी राजकुमार सिहाग, अजय सैनी, बलबीर भांभू, भूप सिंह मूंड, रमा जाखड़, संतलाल सुथार और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।