फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Self-restraint and patriotism are the foundation of a strong society: Rajendra Singh

आत्मसंयम और देशभक्ति सशक्त समाज की आधारशिला : राजेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Self-restraint and patriotism are the foundation of a strong society: Rajendra Singh
यादव धर्मशाला में भव्य हिन्दू सम्मेलन में प्रतिनि​धियों को सम्मानित करते हुए।
हिसार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु जंभेश्वर बस्ती आयोजन समिति और सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में यादव धर्मशाला में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता ओलंपियन राजेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, आत्मसंयम और देशभक्ति किसी भी सशक्त समाज की आधारशिला हैं। खेल, शिक्षा, सामाजिक सेवा या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता तभी संभव है जब व्यक्ति व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने शिक्षा और संस्कृति के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता पृथ्वी सिंह भांभू ने सामाजिक संगठन, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संघ ने सदैव इन मूल्यों को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय शिक्षण मंडल के प्रो. कर्मपाल नरवाल ने नागरिक कर्तव्यबोध विषय पर विचार रखे, जबकि दादी सती मंदिर के मुख्य पुजारी उपेंद्र पंडित ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रकांत, डिंपल और डॉ. जोगिंदर सिंह ने किया, जबकि डॉ. तेजपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान संदीप यादव, पूर्व प्रधान रामकुमार सुंदरनगर, कैलाश देवी, सुभाष चावड़ा, अमरजीत कौर, विकास गोदारा, विजेंदर कौशिक, संजय मित्तल, रविंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed