{"_id":"dd637c7a6919535c712689c2b9727e4a","slug":"seeking-to-allot-plots","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी-झोपड़ीवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी-झोपड़ीवासियों ने किया प्रदर्शन
सिरसा/ब्यूरो।
Updated Thu, 26 Dec 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा में दलित एवं पिछड़ा वर्ग और हरियाणा बेरोजगार युवा संगठन के जिलाध्यक्ष विजय कंडारा के नेतृत्व में वीरवार को शहर के झुग्गी-झोपड़ीवासियों ने नगराधीश प्र्रेम चंद को ज्ञापन सौंपकर इंदिरा विकास योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को प्लॉट आवंटित करने की मांग की है।
लघु सचिवालय में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते विजय कंडारा ने कहा कि केंद्र सरकार और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के अधीन गरीब लोगों को स्लम मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी आवास योजना के तहत सिरसा जिले में 3000 परिवारों के आशियाने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने इस संबंध में थेड़ मोहल्ला में 2100 परिवारों को सर्वे में शामिल करके प्लॉट आवंटित करने की लिस्ट में डाल दिया परंतु शहर के बाकी क्षेत्र के गरीब एवं झुग्गी-झोपड़ीवासियों को इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ीवासियों का कहना था कि पिछले तीन वर्षों से विधायक, सांसद अथवा किसी मंत्री ने उनकी इस मांग के बारे में सुध नहीं ली।
कंडारा ने कहा कि सरकार की यदि यही नीति रही तो आने वाले समय में झुग्गी-झोपड़ीवासी सरकार का बहिष्कार करेंगे।
इस अवसर पर प्रो. दयानंद शर्मा, वीर शांति स्वरूप, मोतीराम, ऊषा देवी, चांद, गब्बर सिंह, जगजीत, एंथू, भागीरथ, सुभाष, शांति, सुशीला देवी, कालूराम, लक्ष्मण, ओमप्रकाश, आईदान, पूजा, सोनू, द्रोपदी, हरिया देवी, मीरा देवी, नीता, सरला देवी, गीता, कैलाश, मीरा, रजनी, पूजा उपस्थित थे।