फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security personnel will patrol inside and outside the women's hostel in GJU.

Hisar News: जीजेयू में महिला छात्रावास के अंदर व बाहर गश्त करेंगे सुरक्षा कर्मी

Fri, 06 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will patrol inside and outside the women's hostel in GJU.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के महिला छात्रावास नंबर तीन में लड़कों के घुसने के मामले में बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी सीसीटीवी फुटेज दोबारा से खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्धों के फोटो अलग अलग विभागों के शिक्षकों- कर्मचारियों को दिखाकर उन युवाओं की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। विवि प्रशासन ने वुमन हॉस्टल की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। सुरक्षा की संख्या तीन से बढ़ाकर 8 कर दी गई है। इसमें पुरुष सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर पेट्रोलिंग में भी लगाई गई। महिला सुरक्षाकर्मी भी हॉस्टल में अंदर की साइड से पेट्रोलिंग करेंगी। सुरक्षाकर्मी महिला छात्रावास के चारों तरफ रातभर पेट्रोलिंग करेंगे। युवकों की पहचान करने के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है। जिससे पता चल सके की युवक विवि परिसर के हैं या बाहर के।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे अधिकारी
विवि में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कों के घुसने के बाद विवि प्रसाशन सीसीटीवी फुटेज को दोबारा से खंगाल रहा है, ताकि फुटेज में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा सके। इससे पहले विवि प्रशासन ने बुधवार को भी फुटेज जांची थी जिसमें तीन युवकों के चेहरे सामने आए थे। मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात लड़कियों के हॉस्टल नंबर तीन में तीन युवक घुस गए। छात्राओं ने लड़कों को हॉस्टल में देखकर शोर मचाया। इसके बाद काफी लड़कियां हॉस्टल के बरामदे में एकत्र हो गईं। इन छात्राओं ने सुरक्षा का सवाल उठाते हुए हंगामा किया। करीब दो घंटे तक छात्राओं ने विरोध जताया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे वार्डन व यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारियों ने जांच पूरी कर दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुई।
विज्ञापन

-----------------
जीजेयू के मुख्य गेट पर नहीं जांच
जीजेयू के मुख्य द्वार से प्रवेश को लेकर वीरवार को भी कोई सख्ती नहीं दिखी। प्राइवेट वाहन बिना जांच व बिना इंट्री कराए ही अंदर जा रहे हैं। ऑटो रिक्शा भी अंदर तक पहुंच रहे हैं। बिना पहचान परिसर में घुस रहे ऐसे लोग सुरक्षा को लेकर खतरा साबित हो सकते हैं। नियमों के अनुसार बिना पहचान पत्र दिखाए या बिना इंट्री कराए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में दोबारा से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में जो चेहरे सामने आए हैं उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में जो कमेटी बनाई गई थी वो लगातार इस पर काम कर रही है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विवि प्रशासन तत्पर है किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। -प्रो. संदीप राणा, प्रॉक्टर, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed