फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security of Kuldeep Bishnoi's tweet and residence went viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल रहे कुलदीप बिश्नोई के ट्टिव व आवास की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Security of Kuldeep Bishnoi's tweet and residence went viral on social media
हिसार। शनिवार को दिनभर आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास की सुरक्षा बढ़ाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल रही। ऐसा एक फोटो भी वायरल होता रहा। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर रही। कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई तथा रेणुका बिश्नोई के ट्वीट भी दिन भर वायरल होते रहे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के सेक्टर 15 स्थित आवास पर शनिवार की दोपहर पुलिस की पीसीआर तैनात थी। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी गेट पर भी मौजूद रहे। कुछ लोगों ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने की तैयारी से जोड़कर बताया गया। अमर उजाला टीम ने मौके पर जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि कुलदीप बिश्नोई के आवास पर कोई सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। बालसमंद तहसीली में फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को शनिवार को सभी विधायकों के आवास पर ज्ञापन सौंपने थे। इस कारण एतिहात के तौर पर पुलिस बल भेजा गया था। किसानों के प्रतिनिधि मंडल के लौटने के बाद पुलिस बल भी वापस लौट गया था। कुलदीप के आवास पर शनिवार को किसी तरह का बदलाव नहीं था। उनके घर पर कांग्रेस का हाथ के निशान वाला झंडा लहराता दिखा। शनिवार को कुछ समर्थक भी कुलदीप बिश्नोई के आवास पर पहुंचे, कोठी पर कोई न होने के चलते वापस लौट गए।
विज्ञापन

दिनभर वायरल होते रहे ट्वीट
कुलदीप बिश्नोई के ट्वीट दिनभर सोशल मीडिया वायरल होते रहे। इसके अलावा भव्य बिश्नोई तथा रेणुका बिश्नोई के ट्वीट भी खूब वायरल हुए। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, मैंसेजर पर यह वायरल होते रहे। कुछ लोग कुलदीप बिश्नोई पर गुस्सा करते दिखे। कुछ लोग उनके साथ खड़े उनके फैसले की सराहना करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो महीने से सुर्खियों में..
उदयभान को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से कुलदीप बिश्नोई लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपना आक्रोश जाहिर करने वाले कुछ ट्वीट किए थे।

तीन जून को अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि के मौके पर कहा था कि राज्यसभा के लिए अपनी अंर्तआत्मा की आवाज सुनकर वोट देंगे। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई पिछले चार महीने में पांच बार सीएम मनोहरलाल से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की तारीफ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed