फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sectors 1-4, 3-5 and the Mela Ground area will no longer be waterlogged during the monsoon season.

Hisar News: मानसून सीजन में अब सेक्टर 1-4, 3-5 व मेला ग्राउंड क्षेत्र में नहीं होगा जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sectors 1-4, 3-5 and the Mela Ground area will no longer be waterlogged during the monsoon season.
हिसार। विकास परियोजना का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। साथ में पार्षद मनोहर लाल वमाा
हिसार। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) हिसार की ओर से तैयार किए गए बरसाती पानी निकासी सिस्टम का उद्घाटन किया। इस परियोजना के निर्माण पर 13.91 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके पूरा होने से सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5 और मेला ग्राउंड क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रभावी वर्षा जल निकासी व्यवस्था समय की आवश्यकता है और इस परियोजना से इन क्षेत्रों की समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। उन्होंने मौके पर मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, एचएसवीपी प्रशासक सुशील कुमार, अधीक्षक अभियंता पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह, पार्षद मनोहर लाल, पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश, अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या का भी होगा समाधान
कार्यक्रम के दौरान पार्षद मनोहर लाल ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष कप्तान स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या रखी। इस पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस संबंध में पार्षद मनोहर लाल की चीफ इंजीनियर टीके पंवार से भी चर्चा हुई। पार्षद ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है, जिसका टेंडर अभी लगाया जाना शेष है। चीफ इंजीनियर ने अधिकारियों को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 24 इंच की नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे कप्तान स्कूल रोड, शिव नगर, विनोद नगर, न्यू विनोद नगर, राठी कॉलोनी और तरसेम नगर के निवासियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed