{"_id":"58f514084f1c1b3f3b471cfb","slug":"sector-road-7-cr-teqnical-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर की सड़कों की चल पड़ी फाइल, अब 7 करोड़ की ग्रांट व टेक्निकल अप्रूवल के लिए लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर की सड़कों की चल पड़ी फाइल, अब 7 करोड़ की ग्रांट व टेक्निकल अप्रूवल के लिए लिखा
amarujala/Hisar
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टरों की बदहाल सड़कों को लेकर बढ़ते रोष को देखकर नगर निगम में अब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों की फाइल चल पड़ी है। नगर निगम अधिकारी इन सड़कों को लेकर हरकत में आ गए हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यूएलबी से 7 करोड़ की ग्रांट लेने व टेक्निकल अप्रूवल बारे लेटर लिखा है। निगम ने अप्रूवल के लिए कागज कार्रवाई की तैयारी करनी शुरू कर दी है। एक से दो दिन के अंदर निगम का टेक्निकल स्टाफ अब इसे बाई हेंड मुख्यालय लेकर जाएगा।
साथ ही जाएंगे 20 करोड़ के एस्टीमेट
निगम अधिकारियों का कहना है कि इसके साथ ही 20 करोड़ रुपये के एस्टीमेट भी जाएंगे। इसकी ग्रांट भी मांगी जाएगी। नगर निगम कुल 27 करोड़ रुपये की ग्रांट की डिमांड करेगा और टेक्निकल अप्रूवल मांगेगा। मुख्यालय से ग्रांट आते ही और टेक्निकल अप्रवूल मिलते ही दोनों का टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला ने खोली थी पोल
सेक्टरों की बदहाल सड़कों को लेकर हुडा ने एस्टीमेट बनाकर नगर निगम को सौंपे थे। सेक्टरों की जनता टूटी सड़कों को लेकर चिल्लाती रही मगर निगम अधिकारियों ने छह दिन पहले तक फाइल को छेड़ा तक नहीं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद निगम अधिकारी व कमिश्नर हरकत में आए थे। कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत प्रभाव से काम करने बारे व सभी प्रकार की औपचारिकता पूरी करने बारे निर्देश दिए थे।
इंटरलॉकिंग सड़कों की प्लानिंग पोस्टपोन
नगर निगम कमिश्नर ने उसी दिन एक्सईएन रामजीलाल को करनाल सेक्टरों का दौरा करने बारे भी निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सेक्टरों में पानी की समस्या अधिक है। जिससे सड़कें अधिक टूटती हैं क्यों न इन सड़कों को भी करनाल सेक्टरों की तर्ज पर इंटरलॉकिंग टाइलों (पेवर ब्लॉक) से बनाया जाए। मगर टेक्निकल विंग ने इस वक्त इस पर अधिक खर्च होने की बात कहते ही इसे ठीक नहीं बताया है। जिसके बाद इस प्लान को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया।
यूएलबी को ग्रांट और अप्रूवल के लिए लेटर तैयार करवाया है। एक से दो दिन के अंदर बाईहैंड अप्रूवल की औपचारिकता पूरी जाएगी। जैसे ही अप्रूवल मिलेगी सेक्टरों की सड़कों सहित कुल 27 करोड़ रुपये के और टेंडर लगाए जाएंगे।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम।