फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second vaccine of corona applied to sick old woman, death in hospital

बीमार वृद्धा को लगाई कोरोना की दूसरी वैक्सीन, अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Second vaccine of corona applied to sick old woman, death in hospital
अग्रोहा। गांव दुर्जनपुर में कोरोना का टीका लगाने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

चिकित्सकों को दिए बयान में दुर्जनपुर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उसकी मां 65 वर्षीय गिरदावरी देवी को कोविड-19 की डोज लग चुकी है। करीब 1 महीने पूर्व उसकी मां का पैर टूट गया था। मेडिकल कॉलेज में उनका ऑपरेशन करवाया गया था। वीरवार सुबह उसकी मां को स्वास्थ्य की टीम, जो इंजेक्शन लगाने के लिए आई तो उन्होंने दूसरा कोविड का टीका लगवाने से मना कर दिया था। दोपहर को उसकी मां घर पर अकेली थी। टीम वापसी के समय उनके घर पर आई। उसकी मां से कहा कि ताई टीका लगवा ले वरना तेरी पेंशन कट जाएगी। जिस पर उसकी मां ने मानसिक दबाव में कोरोना का टीका लगवा लिया। इंजेक्शन लगवाने के 1 घंटे बाद उसकी मां की हालत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. कंवलपाल सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का असली पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed