फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second counseling in polytechnic institutes from today

Hisar News: पॉलिटेक्निक संस्थानों में दूसरी काउंसिलिंग आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Second counseling in polytechnic institutes from today
हिसार। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने पॉलिटेक्निक संस्थानों के विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए विभिन्न संस्थाओं में दाखिले के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरु दक्ष गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि छात्रों को सुविधा देने के लिए संस्थान में एडमिशन हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां से छात्र ऑनलाइन काउंसलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं पास छात्र के लिए दूसरी काउंसलिंग 23 जुलाई से 26 जुलाई चलेगी। सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 28 जुलाई को होगा। छात्रों को 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच जिस संस्थान में सीट अलॉट हुई है वहां रिपोर्ट करके फीस व प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। 12वीं के बाद पॉलीटेक्निक में दाखिला लेने के लिए 2 वर्ष लैटरल एंट्री कोर्स में सीट अलॉटमेंट 23 जुलाई को होगा। इसमें चयनित छात्रों को 24 जुलाई से 28 जुलाई के बीच संस्थान स्वयं उपस्थित होकर फीस व जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। एडमिशन इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि गुरु दक्ष गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हिसार में दसवीं पास विद्यार्थीयों के लिए 13 विभिन्न ट्रेडस की कुल 900 सीटों में से 339 सीटें दूसरी काउंसलिंग के लिये रिक्त हैं । 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय लैटरल एंट्री कोर्स मे दूसरी काउंसलिंग के लिए 65 सीटें रिक्त हैं। दाखिले के लिए लड़कों के लिए4350 , लड़कियों के लिए 2850 फीस लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed